ठंड की पहली बारिश ने बदला मेरठ सहित वेस्ट के मौसम का मिजाज
  • 3 years ago
ठंड के मौसम की पहली बारिश से मेरठ समेत पूरा वेस्ट सराबोर हो गया। सुबह आसमान में काले बादलों का डेरा और उसके बाद झमाझम बारिश से जहां लोगों की आम दिनों की दिनचर्या प्रभावित हुई वहीं बारिश से किसानों को लाभ मिला है। बारिश फसल के लिए काफी लाभदायक बताई जा रही है। गत शुक्रवार से ही बारिश का मौसम बना हुआ था। लेकिन शुक्रवार को धोखा दे गए बादल आज शनिवार की सुबह बरस पडे़।

#Barish #Weathernews #Meerut

ठंड के मौसम की इस पहली बारिश के बाद माना जा रहा है कि अभी तापमान में और अधिक गिरावट आएगी और ठंड इसके बाद अपने पूरे प्रकोप पर होगी। बता दे कि बारिश के कारण जहां बुजुर्ग और बच्चों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है वहीं इससे कोरेना की स्थिति भी भयावह हो सकती है। चिकित्सकों ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। सर्दी के मौसम की पहली बारिश से शनिवार सुबह मौसम शाम को 5 बजे वाला प्रतीत होने लगा। इस समय मेरठ में चारों ओर धुंध छाई हुई है और आसमान में काले बादलों को डेरा है। हालांकि आज सुबह कोहरा तो नहीं रहा पर दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज करने की उम्मीद जताई जा रही है। आने वाले दिनों में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। मेरठ और एनसीआर में आज शनिवार को बादल छाए रहने और कहीं-.कहीं हल्की बारिश होने के आसार मौसम विभाग ने बताए हैं। इस बारिश के बाद आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट होगी। 16 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद हैं। इस बीच कोहरा भी अपना प्रकोप दिखाएगा। सरदार बल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाक्टर यूपी शाही ने बताया पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकल जाने के बाद मैदानी क्षेत्रों में ठंडी हवा का प्रवाह आरंभ हो जाएगा, जिससे तापमान में गिरावट होगी।
Recommended